राज्य चयन आयोग ने पांच भर्ती के परिणाम किए घोषित, ये रहा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शैड्यूल

स्टेनो टाइपिस्ट; साइंटिफिक असिस्टेंट फिजिक्स, बायोलॉजी और जियोग्रॉफी टीचर का निकाला परिणाम
परीक्षार्थियों को भेजी ईमेल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए

कार्यालय संवाददाता— हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-25025, साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फॉरेंसिक) पोस्ट कोड-25021, फिजिक्स टीचर पोस्ट कोड-26019, बायोलॉजी टीचर पोस्ट कोड-26017 और भूगोल शिक्षक पोस्ट कोड-26027 के पदों को भरने के लिए आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्टों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन सभी परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए डॉट एचपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि स्टेनो टाइपिस्ट के एक पद के लिए 21 उम्मीदवारों को शॉर्ट हैंड एवं टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

साइंटिफिक असिस्टेंट के एक पद हेतु उत्तीर्ण चार उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सात अगस्त को होगी। फिजिक्स टीचर के 78 पदों के लिए उत्तीर्ण 203 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पांच अगस्त को होगी। बायोलॉजी टीचर के 78 पदों के लिए 192 उम्मीदवार पास हुए हैं, जिनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सात अगस्त को होगी। भूगोल शिक्षक के 99 पदों की परीक्षा में 202 उम्मीदवार पास हुए हैं, जिनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 अगस्त को होगी। उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।