विजय का एआईएडीएमके संग खेला, तीन पूर्व मंत्री टीवीके में

एजेंसियां — चेन्नई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की टीवीके की लोकप्रियता राज्य में दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। विजय ने बड़ा खेला करते हुए विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) में बड़ी सेंधमारी की है। एआईएडीएमके के नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर, एमआर विजयभास्कर और एमएसएम आनंदन अपने-अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को मामल्लापुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल हो गए। एआईएडीएमके के ये नेता टीवीके के महासचिव एन. आनंद की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

छह और गिरफ्तार

तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) के विधायकों को रिश्वत का प्रलोभन देकर पार्टी बदलने के आरोप में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे गिरफ्तार लोगों की संख्या बढक़र नौ हो गई है।