स्टेट टीचर अवार्ड के लिए आज प्रेजेंटेशन देंगे 51 टीचर, इस दिन होंगे सम्मानित

समिति के साथ बातचीत के लिए मिलेगा 10 मिनट का समय
प्रस्तुति देने को आने वाले शिक्षकों को ड्यूटी पर माना जाएगा हाजिर

प्रदेश सचिवालय में राज्य स्तरीय चयन समिति के समक्ष उपलब्धियों पर देनी होगी अपनी प्रस्तुति, पांच सितंबर को चयनित शिक्षकों को राजभवन में मिलेंगे अवार्ड

कार्यालय संवाददाता — शिमला

प्रदेश में वर्ष 2026 के स्टेट टीचर अवार्ड को लेकर शनिवार को शिक्षकों की अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होगी। शिक्षा विभाग द्वारा शार्टलिस्ट किए गए 51 शिक्षकों द्वारा हिमाचल प्रदेश सचिवालय में राज्य स्तरीय चयन समिति के समक्ष अपनी प्रस्तुति देनी होगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित उपनिदेशकों को चयनित शिक्षकों को तय समय पर समिति के सामने पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को अपनी उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रस्तुती देनी होगी। प्रत्येक शिक्षक को प्रस्तुति और समिति के साथ बातचीत के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तुति देने के लिए आने वाले शिक्षकों को ड्यूटी पर माना जाएगा। सभी शिक्षकों को 29 अगस्त को सुबह नौ बजे से पहले समिति कक्ष में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को अपनी उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर सात से आठ स्लाइड की प्रस्तुति देनी होगी। शिक्षा विभाग ने विशेष पुरस्कार श्रेणी में 15 शिक्षकों को राज्य स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुति के लिए चुना गया है। इनमें शिमला से मीनाक्षी कंड्रोल्ली बाली, जेबीटी, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला ढली को शार्टलिस्ट किया गया है। बलवंत, राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता, टीआरएल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल जुब्बल, मनोज ठाकुर जेबीटी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला छोटा शिमला, सारिका आहूजा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग, लोकेंद्र सिंह सीएचटी, पीएमश्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पोर्टमोर और सुमन चंदेल प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहली शामिल हैं। सोलन से रोशनी देवी सीएचटी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला राजपुरा को चुना गया है। बिलासपुर से स्नेह लता राजनीति शास्त्र प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंघी, किन्नौर से संजय कुमार नेगी, जेबीटी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खदुरा और किरण कुमार चित्रकला शिक्षक राजकीय माध्यमिक विद्यालय यांगपा-11, सिरमौर से अनुराधा संगीत प्रवक्ता पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग, चंबा के जडेरा स्कूल से लेक्चरर पूजा शर्मा, सिरमौर से राकेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धाऊं, सृष्टि शर्मा जेबीटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर, मंडी से ललित कुमार राजनीति शास्त्र प्रवक्ता पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांगणा भी विशेष पुरस्कार के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। वहीं सामान्य पुरस्कार श्रेणी में 36 शिक्षकों को प्रस्तुति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

कांगड़ा से अंजु लता ठाकुर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहन, सुशील कुमार धीमान प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदोआ, तिलक राज रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालकरूपी, विवेकानंद जीव विज्ञान प्रवक्ता राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परागपुर, संजीव मनकोटिया अर्थशास्त्र प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला, राकेश कुमार जेबीटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला जिया कांगड़ा, बिलासपुर से सुमन शर्मा कम्प्यूटर विज्ञान प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जकातखाना, रोशन लाल डीपीई राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़, परमजीत सिंह जेबीटी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भटेर, सिरमौर से संध्या चौहान हिंदी प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगरह, पायल थापा टीजीटी चिकित्सा जीएमएस धमून सिरमौर, धर्मेंद्र सिंह पीईटी एसकेकेएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास, सुशील कुमार पीईटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोराग, कमल शर्मा जेबीटी रावमापा हरिपुरधार, मंडी से सुरेंद्र सिंह टीजीटी गैर-चिकित्सा राजकीय उच्च विद्यालय मझारनू, जगदीश कुमार डीपीई रावमापा औहर बिलासपुर, किन्नौर से अजय कुमार अर्थशास्त्र प्रवक्ता डीसी रावमापा (कन्या) कोठी, राकेश कुमार डीपीई रावमापा कल्पा, सुदेश कुमारी डीपीई रामापा छोटा कांबा, स्नेह लता पीईटी राउपा छोल्टू, खोचोक जांगपो टीजीटी गैर-चिकित्सा रावमापा गुलिंग, मनोज कुमार जेबीटी राप्रापा खोंटा पांगी, इंद्र प्रकाश जेबीटी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला ख्वांगी, चंबा से राकेश कुमार टीजीटी कला रामापा हरदासपुरा, साधना शर्मा टीजीटी गैर-चिकित्सा रामापा ककियां, हमीरपुर से पूर्णिमा कुमारी टीजीटी चिकित्सा रावमापा जलाड़ी, राकेश सिंह पीईटी राउवि मंजेहली, प्रवीण कुमारी भाषा शिक्षक पीएमश्री रावमापा बदरां, राजेंद्र कुमार जेबीटी राप्रापा मवालघाट, राजेश शर्मा जेबीटी पीएमश्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह, शिमला से चमन लाल जेबीटी राप्रापा नांदला, कनक राज हस्ता जेबीटी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर (बी), कुल्लू से राजेश कुमार टीजीटी कला रामापा बहू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौवाई के अधीन और लाल चंद जेबीटी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पांगण का चयन हुआ है।