जोगिंद्रनगर की टिकरू पंचायत के गांव सालंग से भारतीय सेना में अग्निवीर अर्जुन राणा को आज गुजरात में सेनाध्यक्ष प्रंशसा मैडल से सम्मानित किया गया। अर्जन राणा पुत्र राजकुमार राणा भारतीय सेना में 2024 के भर्ती हैं और आज उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया जिससे पूरा गांव गौरवान्वित है। इस मैडल के पीछे अर्जुन ने आसाम के तीनसुखिया में आर्मी कैम्प पर हुए उग्रवादी हमले में उग्रवादियों साथ हुई गोलीबारी में बहादुरी दिखाई थी।
अर्जुन 19 ग्रेडनियर का जवान है। हमले के दौरान अर्जुन ने उग्रवादियों की टोली लेकर आई गाड़ी के चालक के चेहरे पर ही गोलियां दाग दी थी जिस कारण उग्रवादियों को वहां भागना पड़ा। इस बहादुरी के लिये अर्जुन को आज गुजरात में सेनाध्यक्ष प्रंशसा मैडल मिला है।
जोगिंद्रनगर से दीपक चौहान की रिपोर्ट