नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त यानी शनिवार से होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश गॉल में सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी।
इस टेस्ट सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे भी एक अहम रोल में नजर आएंगे। करीब 18 साल लंबे फस्र्ट क्लास करियर को अलविदा कहने के बाद रहाणे अब बल्ला छोडक़र हाथ में माइक थामने जा रहे हैं। भारत के श्रीलंका दौरे पर 15 से 27 अगस्त 2026 तक होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वह पहली बार कमेंट्री बॉक्स में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।