20 अगस्त तक करें अप्लाई, 21 तारीख को काउंसिलिंग
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमटेक (कम्प्यूटर साइंस) में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन पोर्टल खोल दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी 20 अगस्त तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपना आवेदन जमा करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। एमटेक कम्प्यूटर साइंस में प्रवेश पात्रता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
यानी विद्यार्थियों की मेरिट प्रवेश परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर तय होगी और इसी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार एमटेक कम्प्यूटर साइंस में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया और समयसारिणी की जानकारी ध्यान से देखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ लाने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय ने ऐसे सभी इच्छुक और पात्र विद्यार्थियों से जल्द आवेदन करने को कहा है, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है, जबकि प्रवेश से संबंधित काउंसिलिंग 21 अगस्त को होगी।