दादी मां के नुस्खे

* गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी डालकर 15 से 20 बार कुल्ला करने से मुंह के छालों से राहत मिलती है।
* मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर रोजाना होंठों पर लगाने से काले होंठ गुलाबी होने लगते हैं।
* गाजर के रस में दो चम्मच शहद या फिर 1/2 चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीने से गले में छालों की समस्या से राहत मिलती है।
* पक्का हुआ केला और मिसरी दही में मिला लें। इसको खाने से गले के छालों से आराम मिलता है।
* तुलसी के 3-4 पत्तों को पीस कर इसका रस छालों पर लगाने से राहत मिलती है।

Email : feature@divyahimachal.com

पाठकों से-अगर आपको कोई घरेलू स्वास्थ्य नुस्खा आता है, तो आप भी इस स्तंभ में शामिल हो जाइए। आपके नुस्खे हम नाम सहित प्रकाशित करेंगे।