सुरेंद्र ठाकुर, हमीरपुर
हमीरपुर: उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले भोरंज के शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। शिव मंदिर के अंदर रखा हुआ सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया गया तथा शिवलिंग को भी तहस-नहस किया गया है। मंदिर में हुई तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि अंदर रखा हुआ सामान बिखरा हुआ है। हो सकता है चोरी के इरादे से यहां पर यह तोड़फोड़ की गई हो। हालांकि यहां से किसी सामान के चोरी होने का पता नहीं चला है। जब लोगों को मंदिर में हुई तोड़फोड़ का पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचाया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। किन शरारती तत्वों ने इस काम को अंजाम दिया है उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।