एचपीयू ने घोषित किए बीसीए, बीकॉम ओटी शास्त्री, प्राक शास्त्री, के परिणाम

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

एचपीयू ने सोमवार 24 अगस्त को अप्रैल-मई और जून-जुलाई, 2026 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा बीसीए, बीकॉम, ओटी शास्त्री, प्राक शास्त्री, आचार्य, प्रभाकर और एमएससी गणित के विभिन्न परिणाम घोषित किए गए हैं। अप्रैल-मई, 2026 में आयोजित परीक्षाओं में बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर (सीबीसीएस), रेगुलर बैच (फे्रश) का परिणाम 97.25 प्रतिशत रहा। बीकॉम वार्षिक प्रथम वर्ष (सीबीसीएस), रेगुलर बैच (सभी) का पास प्रतिशत 77.62 फीसदी दर्ज किया गया। ओटी शास्त्री वार्षिक प्रथम वर्ष (नॉन-सीबीसीएस), रेगुलर बैच (सभी) का परिणाम 72.86 प्रतिशत रहा। प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 86 प्रतिशत और प्राक शास्त्री द्वितीय वर्ष का 89 प्रतिशत रहा। सभी आचार्य प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का पास प्रतिशत 52 प्रतिशत, जबकि प्रभाकर वार्षिक का परिणाम 91 प्रतिशत रहा।

जून-जुलाई, 2026 में आयोजित परीक्षाओं के तहत एमएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर (सीबीसीएस), रेगुलर बैच (सभी) का पास प्रतिशत 96.28 प्रतिशत रहा। वहीं एमएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर (नॉन- सीबीसीएस), रेगुलर बैच (सभी) में 62.96 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एमएससी गणित के इन परिणामों में री-अपीयर मामलों को भी शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार संबंधित विद्यार्थी अपने परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट/निर्धारित आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। परिणाम अपलोड करने के लिए वेब एडमिन को निर्देश जारी किए गए हैं।