भारत की हाकी वर्ल्ड कप में पहली हार, इंग्लैंड ने दी मात

एजेंसियां— एम्सटेलवीन

भारत को मेंस हाकी वल्र्ड कप में इंग्लैंड के विरुद्ध 4-2 की हार झेलनी पड़ी है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट में छठा मैच हारी है। उसे पिछले 32 साल से जीत का इंतजार है। एम्सटेलवीन के वैगेनर स्टेडियम में भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल किए, लेकिन ये गोल जीत के लिए काफी नहीं थे। इंग्लैंड की ओर से निकोलस बंडुराक ने पेनल्टी पर दो गोल स्कोर किए।

हेनरी क्रॉफ्ट और स्टुअर्ट रशमेयर ने एक-एक गोल किए। टीम इंडिया का अगला मैच 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इंडिया ने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराया था, जबकि इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 4-1 से हराया था। पूल डी में भारत ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक मुकाबले में जीत और एक में हार मिली है।