दीपक चौहान—जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित होटल में कमरा लेकर चिट्टा बेच रहे चार युवकों को पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। होटल के कमरा नंबर 6 से चल रहे इस काले धंधे में चार की गिरफतारी के साथ जोगिंद्रनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मिली जानकारी के अनुसार के 7 पुडिय़ों में कुल 40 ग्राम चिट्टा पुलिस को मिला है।
गिरफ्तार किए गए युवकों में विशाल उम्र 25 साल पुत्र अरूण कुमार गांव खद्दर लडभड़ोल, सुनील कुमार उम्र 30 साल पुत्र चमारू राम गांव डग कोलंग, देशराज उम्र 38 साल पुत्र जगदीश चंद गांव बलोहल सैथल व विवेक कुमार उम्र 23 साल गांव खद्दर लडभड़ोल हैं। इसमें विशाल व विवेक सगे भाई है और देशराज पहले भीे ही ऐसे मामलों संलिप्त पाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।