जुरेल का अनोखा सेलिब्रेशन ‘जय जवान, जय किसान’ का दिखाया टैटू

एजेंसियां— कोलंबो

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के लिए जुरेल ने 115 रन की नाबाद पारी खेली और साथ ही अपने सेंचुरी सेलीब्रेशन से गर्दा ही उड़ा दिया। मैच के बाद उन्होंने अपने टैटू सेलिब्रेशन का राज भी खोला। जुरेल ने 2024 में टीम इंडिया में डेब्यू किया था और 2025 अक्तूबर में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। लंबे गैप के बाद उनकी दूसरी सेंचुरी देखने को मिली है।

शतक पूरा करने के बाद ध्रुव जुरेल ने टी शर्ट की बाजू हटाई, जिसपर टैटू साफतौर पर देखा जा सकता था। उनकी बाजू पर लिखा था, ‘जय जवान, जय किसान’। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने अपने सेलिब्रेशन पर कहा, मेरे दादाजी किसान थे और मेरे पिताजी सैनिक। मैं अपनी जड़ों को भूलना नहीं चाहता और वह जश्न उन्हीं के लिए था।

फिफ्टी पर किया था सेल्यूट

जुरेल ने अद्र्धशतक भी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया था। उन्होंने फौजी के अंदाज में फिफ्टी सेलिब्रेट की और वह अपने पिता को समर्पित की. जुरेल की विदेशी सरजमीं पर ये पहली सेंचुरी है।