राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, एक भी क्रिकेटर नहीं

नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की है।राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रति वर्ष खेलों में उत्कृष्टता की पहचान और पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं। सरकार ने भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति की अनुशंसाओं के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत निम्नलिखित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है।

अर्जुन पुरस्कार 2025 : ‘खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन की भावना के लिए दिया जाता है।
तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), तृषा जॉली (बैडमिंटन) पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), नरेन्द्र (मुक्केबाज़ी), विदित संतोष गुजराती (शतरंज), दिव्या जितेंद्र देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (बधिर निशानेबाजी), लालरेमसियामी (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भायन (पैरा-एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (नौकायन), अखिल श्योरण (निशानेबाजी)

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025: ‘अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और सक्रिय खेल करियर से सेवानिवृत्ति के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं। आई अरुमइनायागम (फुटबॉल) उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025 ‘खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ प्रशिक्षकों को लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है।

नियमित श्रेणी: परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (मुक्केबाजी), नेहा नंदकुमार चव्हाण (निशानेबाजी)
लाइफटाइम श्रेणी: धर्मेन्द्र सिंह यादव (मुक्केबाजी), वीरेन्दर कुमार (कुश्ती)
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025
‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ कॉर्पोरेट इकाई (सार्वजनिक/निजी), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को दिया जाता है जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में स्पष्ट भूमिका निभाई है।
आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे
उपरोक्त पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं को समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे जिन पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इसमें प्रख्यात खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक शामिल थे।