ऊना के नितिन ने SSC टेक्निकल कोर्स में देशभर में पाया 44वां स्थान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना

कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति व अनुशासन के बल पर जीवन में सफलता के बड़े से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते है। जिला ऊना के हरोली ब्लाक के तहत सलोह गांव के निवासी 23 वर्षीय नितिन जस्वाल ने इसे साबित कर दिखाया है। जिला ऊना के नितिन जस्वाल ने भारतीय सेना के एसएससी टेक्निकल कोर्स 67 की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है।

नितिन जस्वाल ने सिलेकशन सेंटर नोर्थ जालंधर में एसएसबी इंटरव्यू उत्तीर्ण किया। एसएससी टेक्निकल कोर्स 67 की जारी हुई मैरिट सूची में नितिन जस्वाल ने कम्प्यूटर साइंस ट्रेड में देशभर में 44वां स्थान हासिल किया है। नितिन की सफलता की कहानी यहीं नही रूकती,बल्कि उसने इसी वर्ष सीडीएस 2026 की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। जिसके लिए अगले माह तक वह एक बार फिर से एसएसबी में अपीयर होगा।

एक साल की ट्रेनिंग

नितिन जस्वाल ओटीए गया, बिहार में एक वर्ष के कड़े प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के उपरांत अगले वर्ष भारतीय सेना में लेफ्टिेनेंट के पद पर अपनी सेवाएं देगा।