10वीं कक्षा में री-इवैल्यूएशन का मौका, सीबीएसई ने दोबारा जांच के लिए छात्रों से 19 तक मांगे आवेदन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने पहले अपनी उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर ली है, वे अब अपने अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त है। छात्रों को आवेदन सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ष्ड्ढह्यद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ के जरिए करना होगा। आवेदन के लिए छात्रों को अपनी आंसर बुक एप्लिकेशन आईडी, रेाल नंबर, स्कूल नंबर की जरूरत होगी। वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन दोनों प्रक्रियाएं अलग हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले छात्रों को इनके बीच का अंतर समझ लेना चाहिए।

अंकों का वेरिफिकेशन— इसमें यह जांच की जाती है कि उत्तरपुस्तिका में दिए गए सभी प्रश्नों के अंक सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं। साथ ही यह भी देखा जाता है कि सभी उत्तरों के लिए अंक दिए गए हैं और उत्तरपुस्तिका के पहले पेज पर दर्ज कुल अंक सही हैं या नहीं।

री-इवैल्यूएशन— इसमें छात्र किसी खास प्रश्न के उत्तर को दोबारा जांचने का अनुरोध कर सकता है। इसके लिए संबंधित प्रश्न के आधार पर आवेदन करना होता है।

फीस

अंकों के वेरिफिकेशन के लिए 300 रुपए प्रति विषय, री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न

ऐसे करें आवेदन

छात्र सबसे पहले सीबीएसई की वेबसाइट ष्ड्ढह्यद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाएं। कक्षा 10वीं री-इवैल्यूएशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। क्लिक हेयर टू अप्लाई विकल्प चुनें। इसके बाद अप्लाई क्लास 10 पर क्लिक करें। अब आंसर बुक एप्लिकेशन आईडी, रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर दर्ज करें। पोसिड पर क्लिक करें। वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए संबंधित प्रक्रिया चुनें। निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। आवेदन जमा होने के बाद उसकी जानकारी सुरक्षित रख लें। सीबीएसई छात्रों की ओर से दर्ज आपत्तियों की जांच करेगा। जांच के बाद जरूरत के अनुसार अंकों में बदलाव किया जा सकता है और इसकी जानकारी छात्रों को दी जाएगी।