Himachal News : आज मंडी नहीं आएंगी प्रियंका, खराब मौसम ने बदला कार्यक्रम

दिव्य हिमाचल टीम — मंडी, शिमला

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी जिला के पधर स्थित दयोरी स्कूल में आने का कार्यक्रम रद हो गया है। खराब मौसम को इसकी वजह माना जा रहा है। प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से निजी दौरे पर शिमला में हैं। 2023 की प्राकृतिक आपदा में दयोरी स्कूल तबाह हो गया था। तब प्रियंका गांधी यहां बच्चों से मिलने आई थीं और इस स्कूल को फिर से बनाने का वादा किया था।

अब सरकार ने इस स्कूल को पुनर्निर्मित कर दिया है। प्रियंका को इस स्कूल का उद्घाटन करना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द होने से अब सीएम खुद इस स्कूल भवन का उद्घाटन कर सकते हैं।