एलएलबी वालों को इंडियन आर्मी में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) एंट्री स्कीम 125वें कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए पात्र लॉ ग्रेजुएट उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है। यह भर्ती अविवाहित पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट्स के लिए निकाली गई है, जो भारतीय सेना की लीगल ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।
ये कर सकते हैंं आवेदन: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थी के कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार का सीएलएटी पीजी 2026 परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी है। यह परीक्षा दिसंबर, 2025 में आयोजित की गई थी।
आयुसीमा: उम्मीदवार की आयु पहली जनवरी, 2027 को 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ट्रेनिंग के दौरान सैलरी: 56,100/- प्रतिमाह
कमीशन मिलने के बाद लेफ्टिनेंट की सैलरी: 56,100-1,77,500/- तक।
क्लैट पीजी स्कोर: आवेदकों के पास क्लैट पीजी एग्जाम स्कोर भी होना अनिवार्य किया गया है। यह एलएलबी पूरी कर चुके या एलएलएम में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों पर भी लागू होगा। एसएसबी इंटरव्यू से पहले ही अभ्यर्थियों को क्लैट पीजी 2026 रिजल्ट को वेरिफाई कराना होगा। अगर यह नहीं होता है, तो अभ्यर्थी एसएसबी में नहीं बैठ सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
भारतीय सेना की इस भर्ती में उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन सीएलएटी पीजी 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा। अंतिम मेरिट सूची सीएलएटी पीजी 2026 के प्रदर्शन, एसएससी इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर तैयार की जाएगी। केवल सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले और मेडिकल रूप से फिट उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।