जोगिंद्रनगर। जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) का सोलन के नौणी स्थानांतरण करने के विरोध में गुुरुवार को संघर्ष समिति ने क्रमिक अनशन में ऋतु कला मंच जोगिंद्रनगर में शुरू कर दिया है। आज एक्स सर्विसमैन लीग की ओर से कर्नल श्री रूप सिंह ठाकुर जी, रोटरी क्लब की ओर से श्री अजय ठाकुर जी, माकपा की ओर से श्री कुशाल भारद्वाज जी और संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार क्रमिक अनशन में बैठ रहे हैं।