अमरीकी कोर्ट से अडानी को बड़ी राहत, केस खारिज

न्यूयार्क। अमरीकी अदालत ने भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी के खिलाफ चल रहा रिश्वत और धोखाधड़ी का केस खारिज कर दिया है। ब्रुकलिन की अमरीकी जिला अदालत के जज निकोलस गारौफिस ने केस खत्म करने की अमरीकी न्याय विभाग की मांग मंजूर कर ली है। गौतम अडानी पर 2024 में भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने पर सहमति जताने का आरोप लगा था। यह भी कहा गया कि रिश्वत के जरिए अडानी ग्रुप की एक कंपनी को सोलर एनर्जी प्लांट का ठेका दिलाने की कोशिश की गई। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को लगातार खारिज किया था।

अदालत का फैसला आने के बाद गौतम अडानी ने एक्स पर पोस्ट किया कि वह न्यायिक प्रक्रिया के प्रति विनम्रता और गहरे सम्मान के साथ अमरीकी अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। मामला भारत में रिश्वत और सोलर पावर के ठेके से जुड़ा था, लेकिन इसमें अमरीकी निवेशकों का पैसा भी लगा था।