HPU में पुलिस और SFI के बीच धक्का-मुक्की, फीस वृद्धि के विरोध में निकाली रैली

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हाल ही में हुई फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार को एसएफआई ने रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। रैली के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एसएफआई ने फीस वृद्धि को छात्र विरोधी फैसला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। संगठन का कहना है कि फीस बढऩे से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने फीस वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।