दीपक चौहान—जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर के बालकरूपी निवासी शिवांश सूद का चयन डीआरडीओ (गैजेटेड ऑफिसर) साइंटिस्ट बी के रूप में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से बालकरूपी सहित जोगिंद्रनगर में खुशी की लहर है। शिवांश सूद ने अपनी दसवीं तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर बालकरूपी से पूरी की। जमा दो सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर से पूरी की।
जेईई मेन टेस्ट क्वालीफाई एवं इन्होंने अपनी बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन एनआईटी हमीरपुर से की। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एमटेक के लिए प्रवेश लिया। इसी दौरान उन्होंने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी में ज्वाइन करके डीआरडीओ का टेस्ट क्लियर कर यह उपलब्धि हासिल की। अब वह गैजेटेड ऑफिसर साइंटिस्ट बी के रूप में महाराष्ट्र के पुने में कार्यरत हैं। शिवांश सूद के पिता दिनेश सूद जोगिंद्रनगर में कारोबारी, जबकि माता मीनाक्षी गृहिणी है। उन्हें बेटे की इस उपलब्धि पर नाज है। विद्यालय के प्रबंधक अश्विनी सूद, प्रधानाचार्य नवीन शर्मा समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि शिवांश ने अपनी इस उपलब्धि से हिमाचल शिक्षा समिति एवं विद्या भारती उत्तर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।