नई दिल्ली। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान धनंजय डी सिल्वा के हाथों में दी गई है, जबकि कामिंडु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाजी निरोशन डिकवेला की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। डिकवेला को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। वह कुसल मेंडिस की गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कुसल मेंडिस चोट के चलते पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, पथुम निसंका को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के लिए अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाया है। बल्लेबाजी में राहिरु उदारा, निशान मधुशंका, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदर और सोनल दिनुषा को जहग मिली है। वहीं, स्पिन विभाग में रमेश मेंडिस और प्रभात जयसूर्या के साथ केशरा नुवंथा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, राहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका संभालेंगे।
बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल का हिस्सा है।
श्रीलंका टेस्ट स्क्वॉड: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, निशान मधुशंका, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदर, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।