स्वयं जनवरी सेमेस्टर का रिजल्ट आउट, उम्मीदवार यहां देखें अपना परिणाम

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्वयं जनवरी सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। इसमें कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और पेपर-पेन मोड दोनों शामिल थे। उम्मीदवार अपना रिजल्ट एनटीए स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ swayam/ पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। एनटीए के अनुसार, अंतिम स्कोरकार्ड और प्रमाणपत्र संबंधित राष्ट्रीय समन्वयकों की ओर से जारी किए जाएंगे। बता दें स्वयं जनवरी सेमेस्टर परीक्षा में कुल 69 पेपर आयोजित किए गए। परीक्षा के लिए 3,820 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3,053 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा हाइब्रिड मोड में हुई थी। यानी अलग-अलग पेपर में कम्प्यूटर आधारित परीक्षा और पेपर-पेन मोड का इस्तेमाल किया गया।

एनटीए के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अंतिम स्कोरकार्ड और प्रमाणपत्र संबंधित राष्ट्रीय समन्वयकों की ओर से जारी किए जाएंगे। किसी स्पष्टीकरण की जरूरत होने पर उम्मीदवार एनटीए से swayam @nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीए हेल्प डेस्क के नंबर 011-40759000 पर भी संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।