ई-मेल से मचा हडक़ंप; मोहाली के स्कूलों में दहशत का माहौल, 15 अगस्त को लेकर अलर्ट
स्टाफ रिपोर्टर — मोहाली
पंजाब के मोहाली के स्कूलों और चंडीगढ़ में चल रहे पंजाब विधानसभा सत्र को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने से हडक़ंप मच गया। सुबह 10:55 बजे धमकी भरी ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। 15 अगस्त को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है और सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। वहीं, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अभिभावकों में भी दहशत का माहौल है।
स्कूली छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि लगातार इस तरह की धमकी भरी ई-मेल मिलने से ङ्क्षचता बढ़ जाती है। स्कूल प्रबंधन की ओर से फोन आने के बाद अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर घबरा जाते हैं। अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन और सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी भरी ई-मेल भेजने वालों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार इस तरह की धमकियां मिलने से बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावकों में डर का माहौल पैदा हो रहा है।