ब्राजील में दम दिखाएंगी द्रंग की यशस्वी, इंटरनेशनल स्कूल फेडरेशन वल्र्ड गेम्स में जूडो के लिए हुआ चयन

निजी संवाददाता— पद्धर

उपमंडल पद्धर के राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह की छात्रा यशस्वी ने जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कक्षा 11वीं की छात्रा यशस्वी का चयन इंटरनेशनल स्कूल फेडरेशन वल्र्ड गेम्स जूडो के लिए हुआ है। अब वह ब्राजील में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। यशस्वी ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उसका चयन ब्राजील में होने वाली वल्र्ड गेम्स के लिए किया गया है।

यशस्वी के चयन की जानकारी उसके कोच जोगिंदर सिंह ने दी। ठाकुर क्लासिक स्पोट्र्स के संचालक पूर्ण ठाकुर ने यशस्वी के कोच जोगिंदर सिंह को सम्मानित किया।