हमीरपुर के ओजिश ने रचा इतिहास, नीट, एफएमसी, एम्स, जेईई एडवांस्ड और एनडीए परीक्षाओं में लहराया परचम

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— हमीरपुर

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए हिम एकेडमी गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने एक बार फिर शैक्षणिक गुणवत्ता और मजबूत मार्गदर्शन का लोहा मनवाया है। संस्थान के मेधावी छात्र ओजिश ने असाधारण प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है। ओजिश ने एएफएमसी सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल के क्षेत्र में प्रतिष्ठित परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया। देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान एम्स में चयन प्राप्त किया। देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की। जेईई मेन्स शानदार स्कोर के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। एनडीए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी इस प्रतिष्ठित रक्षा परीक्षा को न केवल एक बार, बल्कि चार बार क्वॉलिफाई कर अद्भुत नेतृत्व क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। छात्र की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक इंजीनियर पंकज लखनपाल, चेयरमैन प्रोफेसर रतन चंद लखनपाल, चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल, प्रिंसीपल नैना लखनपाल, एकेडमिक प्रिंसीपल

हिमांशु शर्मा, प्रिंसीपल शशि बाला, वाइस प्रिंसीपल अश्विनी कुमार, प्राकृत लखनपाल, प्रिंसीपल विनीता गुप्ता, डीएसडब्ल्यू संजीव कुमार, कोचिंग कोऑर्डिनेटर भाग सिंह, पंकज ठाकुर फिजिक्स एचओडी शिवानी, केमिस्ट्री एचओडी प्रवेश, बायोलॉजी एचओडी आरती ठाकुर, केंद्र प्रमुख आरती ठाकुर, सजल अवस्थी तथा सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षण स्टाफ ने इस ऐतिहासिक लम्हे का बहुत उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ आनंद उठाया। संस्थान निदेशक इंजीनियर पंकज लखनपाल ने बताया कि ओजश के साथ संस्थान के 13 विद्यार्थियों ने नीट 2026 की पहली मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल कर प्रदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया है।