Asian Games 2026: भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में जीता रजत पदक

नागोया। भारत ने रविवार को एशियाई खेल 2026 की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। एलावेनिल वलारिवन (टॉप्स कोर एथलीट), विदर्शा के. विनोद (खेलो इंडिया एथलीट) और सोनम उत्तम मस्कर (टॉप्स डेवलपमेंट एथलीट) वाली भारतीय टीम ने संयुक्त रूप से 1898.0 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। चीन की टीम ने 1904.2 के स्कोर के विश्व रिकॉर्ड साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मेजबान जापान ने 1897.1 स्कोर के साथ कांस्य