भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड को चाहिए 1346 युवा, अभ्यर्थी इस डेट तक जमा कर सकते हैं फॉर्म

अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर निकाला है। कंपनी ने अपने विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स बंगलूर, मैसूर, केजीएफ और पालक्काड में एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कुल 1,346 पदों पर निकाली है। आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट (डिग्री) पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आठ सितंबर तक अपना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

आईटीआई अप्रेंटिस: फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक आदि ट्रेड में 1 या 2 वर्ष का फुल-टाइम आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

डिप्लोमा अप्रेंटिस: संबंधित विषय मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर साइंस आदि में तीन साल का फुल-टाइम डिप्लोमा।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में बीटेक/ बीई या सामान्य वर्ग में बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए की डिग्री।

आयुसीमा: आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु आठ सितंबर, 2026 को कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित श्रेणियों एससी/एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी के कैंडीडेट को छूट प्रदान की जाएगी।

स्टाइपेंड: चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपए प्रतिमाह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10,900 रुपए प्रतिमाह व आईटीआई अप्रेंटिस को ट्रेड के अनुसार 9,600 रुपए से 10,560 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन पूरी तरह से योग्यता और वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।