दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में 154 स्कूलों के 759 बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेता सम्मानित
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
पीएम श्री राजकीय उत्न्न्ष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आयोजित दो दिवसीय उपमंडलस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर पाठशाला की प्रधानाचार्य एवं ब्लाक प्रोजेक्ट अधिकारी रचना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंन बाल विज्ञान सम्मेलन की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रचना ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं बल्कि तार्किक सोच और समस्याओं के समाधान का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासा और नवाचार की भावना को बनाए रखने का आहवान किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान साइंस क्विज, गणित ओलंपियाड, साइंस इनोवेटिव माडल और साइंस एक्टिविटी कर्निंर जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। र्साइंस क्विज के जूनियर वर्ग में पीएम श्री जीएमएसएसएस चंबा की आरुषि ठाकुर व नीलेश भटट प्रथम, डीएवी चंबा के अयान व हर्षित महाजन द्धितीय तथा निजी स्कूल की शताक्षी व आर्यव तृतीय रहे।
सीनियर वर्ग में डीएवी चंबा की समृद्धि सिंह व इशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बीपीएस चंबा की जीविशा व आदर्श शर्मा द्धितीय रहे। सीनियर सेकैंडरी वर्ग में डीएवी चंबा के अर्णव ठाकुर व दिव्यांश भारद्धाज प्रथम रहे। गणित ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में किड्स इंटरनेशनल के अहान शर्मा, सीनियर वर्ग में डीएची चंबा के अधित कालरा और सीनियर सैकेंडरी वर्ग में डीएवी चंबा के दिव्यांशु ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। साइंस इनोवेटिव माडल के जूनियर वर्ग में पीएम श्री जीएमएसएसएस चंबा की हीया, सीनियर वर्ग में पीएम श्री जीयूएसएसएस चंबा की पारने शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साइंस एक्टिविटी कार्नर के जूनियर वर्ग में डीएवी चंबा की सौम्या गुप्ता, सीनियर वर्ग में डीएवी चंबा की सृजा तथा सीनियर सेकैंडरी वर्ग में डीएवी चंबा के आरव प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में श्रीजा, वैशनवी व सानवी ने क्ष्मश पहले तीन स्थानों पर अपना प्रतिनिधित्व किया। सीनियर सैकेंडरी वर्ग में आरव, ऋद्म व जानवी ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर अपना दबदबा कायम रखा। इस दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस सम्मेलन में 154 विद्यालयों के लगभग 759 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।