दीप्ति शर्मा ने लगाई चार पायदान की छलांग ऑस्ट्रेलियाई मेगन शट्ट टॉप पर
एजेंसियां— दुबई
आईसीसी क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को महिला टी-20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत की युवा स्पिनर श्रीचरणी ने इतिहास रच डाला है। वह महिला टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग में 800 रेटिंग अंक हासिल करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। चरणी 804 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। उनसे ज्यादा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट्ट की रेटिंग (806) रही है। वहीं, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला गेंदबाजों की लिस्ट में चार स्थान की छलांग लगाई है। वह दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। दीप्ति और चरणी में 75 अंकों का अंतर है। दीप्ति के खाते में फिलहाल 729 अंक हैं।
टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत की युवा ओपनर शेफाली वर्मा (741 अंक) को एक स्थान का लाभ मिला है। वह छठे नंबर पर आ गई हैं। शेफाली इसके अलावा ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पांच स्थान चढक़र 15वें नंबर पर चली गई हैं। स्मृति मंधाना (745) बैटर्स की फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर बरकरार हैं। वह टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर रहीं।