नाहन। नाहन के समीपवर्ती क्षेत्र वर्मा पापड़ी में भारी बारिश के दौरान अचानक रून नदी उफान पर आ गई, जिसमें एक बुजुर्ग नदी के मध्य फंस गया। इस दौरान बुजुर्ग बनारसी दासको बचाने के लिए नदी में उतरे जलशक्ति विभाग के कर्मचारी अंशुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कई घंटों तक चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान के बाद भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से बुजुर्ग का सफल रेस्क्यू किया गया।
अंधेरा, तेज बहाव, लगातार बढ़ता जलस्तरऔर आसपास बिजली की तारों जैसी बाधाओं ने रेस्क्यू ऑपरेशन को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा भी मौके पर मौजूद रहीं और बचाव अभियान की लगातार निगरानी करती रहीं। इस दौरान हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी घटनास्थल पर पहुंचे।