बडूही। ऊना से अंब नेशनल हाईवे पर गांव दिलवा में दो कारों में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही ऑल्टो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए। एक कार चालक पेहवा हरियाणा से माता बगलामुखी जा रहा था, जबकि दूसरी कार अंब से ऊना की तरफ जा रही थी। बाद में सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए उना अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज का आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।