नई दिल्ली में चमकी हिमाचल की बेटियां, मास्टर्स हॉकी कप में 1-0 से मध्य प्रदेश को दी मात

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नाहन

शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली में चल रहे मास्टर्स हॉकी कप में हिमाचल की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम को 1-0 से पराजित किया। हिमाचल की टीम ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और मजबूत रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश की ओर से मैच में एकमात्र गोल किया गया, जो निर्णायक साबित हुआ।

मध्य प्रदेश की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए,लेकिन हिमाचल की खिलाडिय़ों ने उसके आक्रमण को सफल नहीं होने दिया और मुकाबला 1-0 से अपने नाम किया।