लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में बीते दिनों वायरल के चलते भर्ती हुई थी। बुधवार को चिकित्सकों ने विधायक की स्वाइन फ्लू की जांच करवाई। प्रयोगशाला में परीक्षण के दौरान सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी है और दस दिनों तक आइसोलेट रहने की सलाह दी है।
विधायक ने यह सोशल मीडिया में जानकारी दी और आइसोलेशन के दौरान कुछ दिनों तक किसी से मिल न मिल पाने का जिक्र किया है। जिला की समस्याओं फोन के माध्यम से सुलझाने के लिए आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अस्तपाल में भर्ती होने के कारण वह विधानसभा में भी भाग नहीं ले सकी। बता दें कि बीते दिनों आईजीएमसी में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य विधायक ने मिलकर कुशलक्षेम जाना था।