निजी संवाददाता- जीरकपुर
मोहाली के हंडेसरा थाना क्षेत्र के जोला कलां गांव में पुरानी रंजिश के चलते भानजे ने अपने मामा का मर्डर कर दिया। उसने कुल्हाड़ी मारकर मामा की हत्या कर दी। दोनों एक मोटर पर रहकर मजदूरी करते थे और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान कमेर राय निवासी जोला कलां के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान रामजी राय के रूप में हुई है। वह बिहार के सीतामढ़ी जिले के बलीहारपुर गांव का रहने वाला है। वहीं, पुलिस के मुताबिक, वारदात गांव के निकट राधा स्वामी भवन के सामने किसान की मोटर पर हुई। घटना से पहले दोनों के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हुई थी। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय कमेसर राय के रूप में हुई है। आरोपी रामजी राय पुत्र बिदिया राय मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के बलीहारपुर गांव का रहने वाला है।
वहीं, पुलिस के अनुसार, जौला कलां में मोटर मालिक जसवंत सिंह की मोटर के कमरे में कुछ मजदूर रहते हैं। कमेसर राय भी यहां रहकर मजदूरी करता था। उसका भांजा रामजी राय भी इसी इलाके में मजदूरी करता था। दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। वहीं, सूचना मिलने पर हंडेसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामजी राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 2 सितंबर को मुकदमा नंबर 67 दर्ज कर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। रिमांड के दौरान हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।