कार्यालय संवाददाता—शिमला
शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रवक्ताओं को लेक्चरर स्कूल न्यू के पद पर पदोन्नति के बाद आठ शिक्षकों का नया वेतन तय किया है। पदोन्नति के बाद वेतन निर्धारण पाने वाले शिक्षकों में मोनिका शुक्ला अंग्रेजी, सीमा गुप्ता राजनीति शास्त्र, सपना कंवर समाजशास्त्र, जयंती भारद्वाज अंग्रेजी, रोशन लाल कॉमर्स, विपाशा शर्मा बायोलॉजी, परवीन बाला बायोलॉजी और सुलोचना कुमारी हिंदी शामिल हैं। इनमें से जिन शिक्षकों ने विकल्प दिया है, उनका वेतन निचले पद पर अगला वेतनवृद्धि मिलने के बाद नियमों के अनुसार फिर निर्धारित किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि वेतन निर्धारण ऑडिट की जांच के अधीन रहेगा। भविष्य में यदि किसी प्रकार का अधिक भुगतान सामने आता है, तो संबंधित कर्मचारी से उसकी वसूली की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सेवा पुस्तिका में आवश्यक अंडरटेकिंग दर्ज करने और किसी भी वेतन निर्धारण संबंधी गलती को तुरंत ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं।