मसूद अजहर पर दिखावा नहीं, ठोस कदम उठाएं, इनाम बढ़ाने के पैंतरे पर विदेश मंत्रालय की पाकिस्तान को दो टूक

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान की ओर से जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने को खोखली घोषणा बताते हुए ठोस कार्रवाई की नसीहत दी। मंगलवार को जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए के इनाम की घोषणा लोगों को गुमराह करने के लिए है और पाकिस्तान की ऐसी कवायद और दिखावे पहले भी सामने आते रहे हैं। पाकिस्तान को केवल घोषणाएं करने के बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।