एजेंसियां — कानपुर
कानपुर में एक परीक्षा सेंटर पर बीएसएफ की परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद से मामला पुलिस तक पहुंचा और वह जांच के लिए सेंटर पर पहुंची और बच्चों को समझाया। हालांकि, हंगामा को देखते हुए बाद में परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा में दो से तीन बार उनसे पेपर सेट के बारे में पूछा गया, कई बार सिस्टम बंद हुआ, जबकि एक-दो छात्रों का पेपर लगातार चल रहा था।
वे मोबाइल से देख कर पेपर सॉल्व कर रहे थे। इस तरह के आरोपों के साथ छात्रों ने सेंटर पर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस को कॉल किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। इसके बाद परीक्षा कैंसिल कर दी गई। अब यह 18 सिंतबर को होगी।