शिमला में HRTC की इलेक्ट्रिक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

शिमला। राजधानी शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। नेशनल हाईवे-205 पर बागीपुल से शिमला आ रही एक HRTC की इलेक्ट्रिक बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुर तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए IGMC शिमला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग सोलन जिला के बताए जा रहे हैं।