इंडिया-नेपाल हैंडबॉल सीरीज में दम दिखाएंगे आयुष-नितेश-तनिष
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— बिलासपुर
इंडिया नेपाल हैंडबॉल सीरीज प्रतियोगिता के लिए भारतीय हैंडबॉल टीम में हिमाचल के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। ये प्रतियोगिता चार से छह सितंबर तक पोखरा में होगी। ये सभी खिलाड़ी युवा सेवा एवं खेल विभाग के राज्य खेल छात्रावास जिला बिलासपुर के हैं। हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर व खिलाडिय़ों ने प्रदेश सरकार का तथा युवा सेवा एवं खेल विभाग का आभार व्यक्त किया है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए इन खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, इसके अलावा खिलाडिय़ों के माता पिता का भी मार्गदर्शन है।
आयुष, (बिलासपुर), नितेश (सिरमौर), तनिष (कुल्लू) सभी राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। इस मौके पर श्याम लाल कौंडल, डीडी तनवर, क्रांति सिंह, परवीन दुबे, हमीद खान, राज कुमार राणा, स्नेह लता, राजेश मेहता, रफीक अहमद, दिनेश राजपूत, चंदन ठाकुर, गौरव चौधरी, रमन कुमार, वसीम खान, हनी जट, आर्यन हंस, शिवानी और सभी हैंडबॉल खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।