वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के हेड कोच, एशियन गेम्स में संभालेगें जिम्मेदारी

नई दिल्ली। वीवीएस लक्ष्मण को BCCI ने फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला ​किया है। खबर है कि लक्ष्मण को एशियन गेम्स में हेड कोच का काम दिया जाएगा। हालांकि बीसीसीआई ने खुद अब तक इसको लेकर ऐलान नहीं किया है। इस महीने के आखिर में एशियन गेम्स होने हैं। इसके लिए भारतीय दल तैयार है। इस बार पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम इसमें सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी। इसका शेड्यूल भी जारी हो गया है, हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि भारत का मुकाबला किससे होगा। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है।

बता दें कि जब एशियन गेम्स हो रहे होंगे, उसी वक्त वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर होगी, जहां वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यानी दोनों सीरीज आपस में टकराएंगी। इसलिए वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स में हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले जब भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी, तब भी लक्ष्मण ही टीम के हेड कोच थे और अब फिर से उन्हें ये काम दिया जा रहा है।

वीवीएस लक्ष्मण पिछले काफी वक्त से बीच बीच में हेड कोच का संभालते रहे हैं। हालां​कि उनके पास सीओई के प्रमुख की बड़ी और अहम जिम्मेदारी है। भारत की जो टीम महिला पुरुष मिलाकर एशियन गेम्स में जाएगी, उसका सपोर्ट स्टॉफ ए​थलेटिक्स के बाद सबसे ज्यादा है। वीवीएस लक्ष्मण के साथ सुनील जोशी, ऋषिकेश कनितकर और सुभादीप घोष भी रहेंगे।

श्रेयस अय्यर करेंगे एशियन गेम्स में कप्तानी

इससे पहले ही बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। इसकी कमान श्रेयस अय्यर के पास रहेगी। इससे पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेंगी। इसकी भी टीम की घोषणा की जा चुकी है। हो सकता है कि खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखकर एशियन गेम्स के स्क्वाड में कुछ एक बदलाव किए जाएं, लेकिन ज्यादा परिवर्तन की संभावना नजर नहीं आती है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम

भारत पुरुष क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।