क्या रोहित शर्मा खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? कल BCCI की बैठक में होगा फैसला!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों की गुरुवार को एक अहम बैठक होगी। बैठक का कोई तय एजेंडा घोषित नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसमें भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन ब्रिटेन और श्रीलंका में हुए मैचों की समीक्षा होने की उम्मीद है। सबसे अधिक चर्चा रोहित शर्मा के भविष्य पर रहने वाली है। दरअसल रोहित के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर पिछले कुछ समय में काफी चर्चा हुई है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सेलेक्टर्स रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप की योजना में नहीं देख रहे हैं और लॉर्ड्स में खेला गया वनडे उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद BCCI ने तुरंत इसका खंडन किया था। यानी रोहित के भविष्य को लेकर BCCI और चीफ सेलेक्टर्स के रुख में एक तरह का अंतर नजर आया था। अब यही वजह है कि गुरुवार की बैठक अहम हो जाती है। माना जा रहा है कि बैठक में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कुछ तस्वीर साफ हो सकती है।

कल होने वाली इस बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल होंगे। बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया बैठक बुलाएंगे और वह इसकी अध्यक्षता करेंगे। सभी के व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने की उम्मीद है। भारत के कप्तान शुभमन गिल (टेस्ट और वनडे) और श्रेयस अय्यर (टी-20) भी बैठक के दौरान जुड़ सकते हैं। समीक्षा का मुख्य केंद्र भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन होगा, खासकर आयरलैंड और इंग्लैंड में, सफेंद टीमों को मेजबान टीम के हाथों बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड में खेले गए छह टी-20 मैचों में से एक भी नहीं जीत पाई।