रिश्वत मांगने के आरोपी आयकर अधिकारी से सात घंटे पूछताछ

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

कारोबारी से आयकर अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने गुरुवार को रिश्वत मामले के आरोपी आयकर अधिकारी को फिर तलब किया। सीबीआई ने आरोपी आयकर अधिकारी से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई पता लगा रही है कि अरोपी आयकर अधिकारी के साथ-साथ कौन-कौन लोग इस रैकेट में जुड़े हैं।

सीबीआई कारोबारी से रिश्वत मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। सीबीआई ये भी पता लगा रही है कि रिश्वत की राशि आरोपी अधिकारी को ही दी जानी थी या इससे आगे भी किसी को इसकी हिस्से दारी दी जानी थी। सीबीआई जांच में आरोपी आयकर अधिकारी से कई अहम खुलासे हो सकते हैं। अर्की क्षेत्र के कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोपी आयकर अधिकारी वरुण खारी के हीरा नगर में किराए के मकान में बुधवार को सीबीआई ने रेड की थी। रेड करके कई अहम दस्तावजे कब्जे में लेने के बाद गुरुवार को फिर से आरोपी आयकर अधिकारी को पूछताछ के लिए तलब किया।