नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके को घर से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिपके कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च के लिए जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत मेंं ले लिया। हालांकि दिपके कहते रहे कि वह कनॉट प्लेस नहीं जा रहे हैं और अकेले हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभिजीत को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। यहां जान लें कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही अभिजीत दिपके को पुलिस एक्ट के तहत नोटिस दिया था, मगर वह तिरंगा र्माच के लिए सेंट्रल पार्क जाने पर अड़े हुए थे। हिरासत में लेते वक्त दिपके ने कहा कि वह कनॉट प्लेस नहीं जा रहे हैं, फिर भी उन्हें रोका जा रहा है। वह बार-बार कहते रहे कि मैंने किया क्या है?