बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, हसीना ने जताई चिंता, ब्रिक्स में शामिल न होने पर PM रहमान को लिया आड़े हाथ

नई दिल्ली।

बांग्लादेश से निष्कासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के बीच बढ़ती असुरक्षा की भावना को लेकर गहरी चिंता जताई। इसके साथ ही भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल न होने का प्रधानमंत्री तारिक रहमान को आड़े हाथों लिया है।

पूर्व पीएम ने तारिक के फैसले को अपरिपक्व बताया है। इससे बांग्लादेश के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा है। शेख हसीना ने यह भी आरोप लगाया कि अगस्त, 2024 में उनके निष्कासन के बाद से अल्पसंख्यक समुदायों, मंदिरों और घरों पर लगातार हमले हो रहे हैं।