प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप 12वीं पास वालों के लिए है। यह देश में कालेज और यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे सबसे बड़े स्कॉलरशिप प्रोग्राम में से एक है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों की मदद के लिए शुरू की गई थी जो अपनी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 80वें परसेंटाइल से ज्यादा अंक लाते हैं और फिर किसी रेगुलर कॉलेज या यूनिवर्सिटी कोर्स में अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हैं। 2026-27 एकेडमिक ईयर के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रिन्यूअल विंडो ओपन हो गई है। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत कालेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की केंद्रीय क्षेत्र की योजना मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक सहायता देती है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य योग्य छात्रों की मदद करना है। इसका फायदा निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर मिलता है।
20,000 तक मदद
क्करू-स्क्क ष्टस्स्स् के आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार, सामान्य डिग्री कोर्स के शुरुआती तीन साल में छात्रों को 12,000 रुपए सालाना मिलते हैं। बाद में प्रोफेशनल कोर्स के चौथे और पांचवें साल में स्कॉलरशिप की राशि बढक़र 20,000 रुपए सालाना हो जाती है। यह राशि सभी छात्रों को एक समान नहीं मिलती, बल्कि कोर्स की अवधि और नियमों पर निर्भर करती है।
ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
जिन छात्रों को पिछले साल क्करू-स्क्क ष्टस्स्स् स्कॉलरशिप के लिए चुना गया था, वे इसे अगले एकेडमिक ईयर के लिए तभी रिन्यू करवा सकते हैं। छात्र को बिना किसी गैप ईयर के वही रेगुलर, फुल-टाइम कालेज या यूनिवर्सिटी कोर्स करना जारी रखना होगा।
ध्यान रखें छात्र, शर्तें निर्धारित
छात्रों को इसका ध्यान रखना होगा कि इसके लिए परिवार की आय की शर्त लागू होती है और नए आवेदन के समय जमा किया गया आय प्रमाण पत्र वैलिड और तय सीमा के अंदर होना चाहिए। रिन्यूअल अपने आप नहीं होता है। जिन छात्रों ने आसानी से परीक्षा पास कर ली है, उन्हें भी हर साल डेडलाइन से पहले लॉग इन करके दोबारा आवेदन करना होगा।
योग्यता जरूरी
पिछली सालाना या सेमेस्टर परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास करनी होगी। छात्र की अटेंडेंस पूरी होनी चाहिए (आमतौर पर लगभग 75 प्रतिशत) और इसकी पुष्टि कालेज या यूनिवर्सिटी द्वारा की जाती है। यह स्कॉलरशिप सिर्फ उन छात्रों के लिए है जिन्हें उसी कोर्स के लिए केंद्र सरकार की कोई दूसरी स्कॉलरशिप या फीस रिइम्बर्समेंट नहीं मिल रहा है।
31 अक्तूबर तक मौका
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल अभी 2026-27 सेशन के लिए क्करू-स्क्क ष्टस्स्स् रिन्यूअल एप्लीकेशन लिए जा रहे हैं और स्टूडेंट्स के पास अपना ऑनलाइन सबमिशन पूरा करने के लिए 31 अक्तूबर 2026 तक का समय है। स्टूडेंट-लेवल की डेडलाइन के बाद, इंस्टीट्यूट को एप्लीकेशन वेरिफाई करने के लिए समय मिलता है और इंस्टीट्यूट लेवल पर वेरिफिकेशन प्रोसेस 15 नवंबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।