छह अक्तूबर को आएंगी
सुबह सात से दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद
कार्यालय संवाददाता — बिलासपुर
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू छह अक्तूबर को मां के दर्शनों के लिए श्रीनयनादेवी मंदिर आएंगी। इस दिन श्रद्धालुओं को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक मां श्रीनयनादेवी के दर्शन नहीं हो पाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के इस दौरे को लेकर प्रशासन, पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे को लेकर जिला बिलासपुर व पंजाब राज्य के रोपड़ जिला प्रशासन संयुक्त निरीक्षण भी कर चुके हैं।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पंजाब राज्य के आनंदपुर साहिब में हैलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचेंगी। वहीं, राष्ट्रपति का आनंदपुर साहिब से वाया रोड श्रीनयनादेवीजी पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू श्रीनयनादेवी मंदिर परिसर में करीब एक घंटे तक रुकेंगी। विधिवत पूजा अचर्ना कर मां श्रीनयनादेवीजी आर्शीवाद लेंगी। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का श्रीनयनादेवीजी का प्रस्तावित कार्यक्रम है।