ICC ने क्रिकेट के नियमों में किया बदलाव, बल्लेबाज के टाइम वेस्ट करने पर 5 रन की पेनल्टी

नई दिल्ली। ICC ने 1 अक्तूबर 2026 से इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ नए नियम लागू किए हैं। हालांकि ये नए नियम पहले से चल रही सीरीज पर लागू नहीं होंगे, उनमें पुराने नियम ही लागू रहेंगे। नए नययों के तहत अगर किसी बल्लेबाज ने निर्धारित समय के अंदर अगली गेंद खेलने को तैयार नहीं हुआ तो उस टीम को पांच रन की पेनल्टी लगेगी। हालांकि अंपायर पहली गलती पर उसे चेतावनी देगा। दूसरी पर अंतिम चेतावनी और तीसरी और उसके बाद हर गलती पर उस टीम को 5 रन की पेनल्टी लगेगी। बार बार ऐसा करने पर आचार संहिता के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।ष

दूसरा बड़ा बदलाव यह हुआ है कि अब टीमें आपसी सहमति से दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में भी पिंक बॉल का इस्तेमाल ट्रायल के तौर पर कर सकती हैं। इसका उद्देशनय खराब रोशनी के कारण खेल रुकने की संभावना को कम करना है। हालांकि पिंक बॉल इस्तेमाल करने का फैसला टेस्ट शुरू होने से पहले करना होगा। मैच शुरू होने के बाद रेड बॉल से पिंक बॉल या पिंक बॉल से रेड बॉल में बदलाव नहीं किया जा सकता।

इसके अलावा अब महिला और जूनियर क्रिकेट में गेंद के आकार और वजन को लेकर भी नए नियम बनाए गए हैं। अब पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट के लिए तीन अलग-अलग आकार और वजन निर्धारित किए गए हैं।

चौथा बड़ा बदलाव ओवरथ्रो को लेकर हुआ है। नए नियम में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई फिल्डर गेंद को स्टंप की दिशा में फेंकता है ताकि रन रोका जा सके या रन आउट किया जा सके तो यह ओवरथ्रो माना जाएगा, लेकिन केवल गेंद को रोकने या दूसरे फील्डर को पास करने की कोशिश में हुई मिस्फील्ड को ओवरथ्रो नहीं माना जाएगा।

अब अंपायर को यह तय करने में ज्यादा अधिकार होगा कि गेंद आखिरकार स्थिर हो गई है या नहीं। गेंद बॉलर या विकेटकीपर के हाथ में होना जरूरी नहीं होगा। यह नियम खासकर करीबी मुकाबलों में महत्वपूर्ण हो सकता है, जैसे मैच की आखिरी गेंद पर।

अगर फील्डर गेंद को पकड़कर स्टंप गिराता है तो उसके पास गेंद का पूरा कंट्रोल होना जरूरी होगा। सिर्फ हाथ में गेंद को छूना और उसी दौरान स्टंप गिर जाना पर्याप्त नहीं माना जाएगा।

बता दें कि ये नए नियम 1 अक्तूबर या उसके बाद शुरू होने वाली सीरीज में लागू होंगे। जो सीरीज 1 अक्तूबर से पहले शुरू हो चुकी हैं उनमें पुराने नियम ही लागू रहेंगे।