IND vs NZ 1st T20: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम टीम में दो बदलाव किए. भारतीय टीम में नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव को शामिल किया गया है. वहीं प्र‍िंस यादव और शिवम दुबे भी बेंच पर हैं।

टॉस के बाद श्रेयस ने कहा अभी भी हम परिस्थितियों से पूरी तरह परिचित नहीं हो पाए हैं, इसलिए हमने गेंदबाजी का फैसला किया है। यहां के माहौल में ढलने में थोड़ा समय लगा, लेकिन हम प्रोफेशनल हैं और ड्रेसिंग रूम में सबको पता है कि क्या करना है। बेंगलुरू टी-20 के बाद टीम में दो बदलाव हैं। शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव टीम में आए हैं।

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि हम गेंदबाजी करना चाहते थे। विकेट एकदम ताज़ा लग रही है। पूरी टीम एक बड़ी सीरीज के लिए बहुत उत्साहित है। भारत के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा लगता है। हमारी टीम में काफी गहराई है। (बेवॉन जैकब्स के बारे में) उन्होंने दिखा दिया है कि वह क्या कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में उनके पास काफी पावर है।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11– फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।