आईटीबीपी ने हैड कांस्टेबल की वैकेंसी निकाली, 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

देशसेवा करने का सपना है। तो आपको बॉर्डर पर जाने का शानदार मौका मिल रहा है। इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) ने हैड कांस्टेबल के 21 पदों पर भर्ती निकाली है। हैड कांस्टेबल की रिक्तियां (मोटर मैकेनिक) के लिए आई हैं, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार www.recruitment .itbpolice.nic.in पर 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हंै।

योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो। मान्य इंस्टीट्यूट से मोटर मैकेनिक में सर्टिफिकेट या इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में तीन साल काम करने का प्रैक्टिल एक्सपीरियंस होना चाहिए। तीन साल का ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले भी योग्य होंगे। आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 28 अक्तूबर, 2001 से पहले और 27 अक्तूबर, 2008 की नहीं होनी चाहिए। इसके प्रमाण 10वीं की मार्कशीट के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा जो अभ्यर्थी रिजर्व कैटेगिरी से हैं, उन्हें 3 साल से 8 साल तक की छूट मिलेगी। पुरुष अभ्यर्थियों की हाईट 170 सेमी और छाती 80 सेमी फूलने के बाद 85 सेमी होनी चाहिए। हाईट में गढ़वाली, कुमाऊंनी,गोरखा, डोगरा, मराठा कैंडीडेट्स और नॉर्थ ईस्टर्न राज्यों के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।

एप्लिकेशन फीस: इस रिक्रूटमेंट में अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए 100 रुपए एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं आवेदन शुल्क में एससी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को छूट दी गई है। उन्हें कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।


सैलरी

मोटर मैकेनिक हैड कांस्टेबल को सातवें वेतन आयोग के तहत पे मेट्रिक्स लेवल-04 पर 25,500-81,100/- प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। बेसिक सैलरी के साथ-साथ डीयरनेस अलाउंस, राशन मनी अलाउंस, एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, लीव ट्रेवल कॉन्सेशंस, फ्री मेडिकल फेसिलिटी और अन्य भत्ते मिलेंगे, जिससे महीने का वेतन और अधिक बढक़र मिलेगा।